फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   History sheeter shot dead in lucknow

लखनऊ : हिस्ट्रीशीटर की सरेशाम गोली मारकर हत्या,  मौके पर ही दबोचा गया हमलावर

Sun, 12 Sep 2021 10:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 10:06 AM IST
सार

पुलिस का दावा- छेड़छाड़ के मामले को लेकर विवाद में आरोपी ने की हत्या। 35 केस दर्ज हैं हिस्ट्रीशीटर अनवर पर।

विज्ञापन
History sheeter shot dead in lucknow
हिस्ट्रीशीटर अनवर उर्फ अन्नू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सआदतगंज थानाक्षेत्र में कैंपवेल रोड पर शनिवार रात दोस्तों के साथ खड़े हिस्ट्रीशीटर अनवर उर्फ अन्नू की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात होते ही अनवर के दो साथियों ने भी असलहे निकालकर न सिर्फ फायरिंग की, बल्कि राहगीरों की मदद से हमलावर को घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती छानबीन में पता चला कि आरोपी ने छेड़छाड़ के एक मामले को लेकर विवाद होने पर अनवर की हत्या कर दी।

विज्ञापन


सआदतगंज थानाक्षेत्र के चौपटिया के तंबाकू मंडी मोहल्ला निवासी अनवर (35) हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ सआदतगंज, चौक, ठाकुरगंज समेत कई थानों में करीब 35 केस दर्ज हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे वह कैंपवेल रोड पर वाजपेयी पूड़ी वाले की दुकान पर साथी बजरंग सोनकर व चार अन्य दोस्तों के साथ समोसे खा रहा था। 
विज्ञापन


तभी सआदतगंज के गुल्लू शाह तकिया मोहल्ले में रहने वाला शारिक आया और अनवर से बातचीत करने लगा। इसी दौरान कहासुनी होने पर शारिक ने तमंचा निकाला और अनवर की कनपटी पर गोली मार दी। इससे अनवर वहीं लुढ़क गया तो हमलावर दोबारा तमंचा लोड करके  फायरिंग करते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अनवर के दो साथियों ने भी असलहे निकालकर फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर शारिक को दबोच लिया। चंद मिनट में ही सआदतगंज कोतवाली से इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए और शारिक को हिरासत में ले लिया।

सूचना पर एडीसीपी (पश्चिम) चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक आईपी सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। अनवर को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शारिक को सआदतगंज कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई।


पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में वह कई दिन से अनवर से उसके छोटे भाई टीपू की शिकायत कर रहा था, लेकिन वह उसकी तरफदारी करता था। इसे लेकर शनिवार रात बातचीत के दौरान विवाद होने पर शारिक ने अनवर को गोली मार दी। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed