फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   history-sheeter kills his father.

बेटे ने किया था पिता का कत्ल

Sun, 05 Oct 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
history-sheeter kills his father.

यूपी के काकोरी के गांव जेहटा में श्रीराम का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसी के हिस्ट्रीशीटर बेटे ने एक साथी की मदद से किया था।

विज्ञापन


जमीन बेचने से मिली रकम उड़ाने को लेकर हिस्ट्रीशीटर अपने पिता से इतना नाराज था कि उनका कत्ल ही कर दिया।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। खास बात यह है कि हत्या के बाद रिपोर्ट भी उसी ने दर्ज कराई थी।

एएसपी ग्रामीण हबीबुल हसन ने बताया कि गांव जेहटा में 11 सितंबर की रात श्रीराम रैदास (50) के कातिलों की तलाश चल रही थी।

इस दौरान इंस्पेक्टर काकोरी मुखराम यादव को पता चला कि श्रीराम ने अपनी कई जमीनें बेची थीं। इससे करीब 80 लाख रुपये मिले, जिन्हें वह शराब में उड़ा रहा था।

इसे लेकर उसका बेटा सरवन नाराज था। इस जानकारी पर पुलिस ने सरवन का मोबाइल सर्विलांस पर लिया। पता चला कि हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव सोम निवासी लालाराम उर्फ अजय के साथ मिलकर सरवन ने अपने पिता श्रीराम की हत्या की थी।
विज्ञापन


ठोस जानकारी जुटाकर पुलिस ने सरवन को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया।

पुलिस के हत्थे चढ़े सरवन ने कुबूला कि जमीन बेचने से मिले रुपये पानी की तरह बहा रहे पिता श्रीराम ने कहा था कि अपने जीते जी एक रुपया भी नहीं देंगे। इस पर अपने दोस्त लालाराम को एक लाख रुपये का लालच देकर वारदात अंजाम दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed