फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   history sheeter arrested in rajajipuram

'तीस मार खां' से भी बड़ा हिस्ट्रीशीटर निकला ये लुटेरा

Fri, 23 Aug 2013 02:24 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
लखनऊ/संजय त्रिपाठी Updated Fri, 23 Aug 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
history sheeter arrested in rajajipuram

तालकटोरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ कर राजाजीपुरम के सेक्टर-ई से एक हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को दबोच लिया है। जबकि, उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी पर बीस हजार का इनामी रह चुका है।

उस पर लूट, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या व हत्या के प्रयास समेत 30 मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी ने अभी तक 60 से अधिक वारदातें करने की बात कबूली हैं।

एसओ तालकटोरा विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक, कृष्णानगर के प्रेमनगर मोहल्ला निवासी व तालकटोरा थाने का हिस्ट्रीशीटर संजीव सागर उर्फ बंटी व उसके गैंग के सदस्यों ने तालकटोरा क्षेत्र में लूट की वारदातों से पुलिस के नाक में दम कर रखा था।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित कर लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजाजीपुरम के ई-ब्लाक मार्केट के पास से तमंचे के साथ संजीव सागर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पूछताछ में संजीव ने फरार साथी का नाम गुड्डू बताया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

आरोपी ने तालकटोरा, कृष्णानगर, आशियाना, महानगर व वजीरगंज समेत कई क्षेत्रों की लूट की वारदातें कबूली हैं। पुलिस वारदातों की तस्दीक करा रही है।

एसओ की मानें तो आरोपी पर तालकटोरा, कृष्णानगर, आशियाना समेत विभिन्न थानों में चार चेन स्नैचिंग, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या व हत्या के प्रयास समेत 30 मुकदमे पंजीकृत हैं।


उसने गैंग के अन्य सदस्यों के बारे भी बताया है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। आरोपी का कहना है कि अभी तक वह साथियों के साथ 60 से अधिक वारदातें कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed