फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Harsh firing

महिला बनी 'रिवॉल्वर रानी', हुआ हादसा

Sat, 10 May 2014 08:23 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
 Harsh firing

नगराम के इस्माइलनगर गांव में बृहस्पतिवार रात एक शादी समारोह में रिटायर्ड मेजर की पत्नी माया रिवॉल्वर रानी बन गई।

विज्ञापन


माया ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से समारोह में कई राउंड हर्ष फायरिंग की। फायरिंग में बारात में आए दसवीं के छात्र शुभम के बाएं जांघ में गोली जा धंसी।

गंभीर रूप से घायल शुभम (16) को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। बाद में घर वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालात अब ठीक बताई जा रही है।

पुलिस ने शुभम के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित आर्मी कोचिंग सेंटर पर छापेमारी की।

पुलिस को रिटायर्ड मेजर के पत्नी की रिवॉल्वर मिल गई। मगर माया फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। नगराम के इस्माइलनगर गांव निवासी व रेलकर्मी रामदुलारे वर्मा के बेटी की शादी थी।

शादी में रामदुलारे के बेटे सदासुख ने कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित आर्मी कोचिंग सेंटर चलाने वाले रिटायर्ड मेजर अरुण कुमार सिंह व उनकी पत्नी माया को भी आमंत्रित किया था। दरअसल सदासुख रिटायर्ड मेजर के कोचिंग में नौकरी करता है।
विज्ञापन


समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजने पर माया डांस फ्लोर पर उतर आई और फिर फायरिंग शुरू कर दी। छह राउंड फायरिंग के बाद रिवाल्वर का चैंबर खाली होने पर भी माया नहीं मानी। उन्होंने अपने बैग से गोली निकाल कर रिवॉल्वर लोड किया और चैंबर चढ़ाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक माया की अंगुली दब गई और रिवॉल्वर से फायर हो गया। गोली बारात में आए बाराबंकी के रामसनेही घाट के शुक्लनपुरवा निवासी शुभम के बाएं पैर में जा धंसी। खून से लथपथ शुभम जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज से समारोह में सनसनी फैल गई।

पार्टी में शामिल होने आए लोग भागने लगे। शुभम को जख्मी देख लोगों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना पर एसओ नगराम समेत पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पूछताछ में माया का नाम प्रकाश में आया। उधर शुभम के पिता ने पुलिस को माया के खिलाफ तहरीर दी।

हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त रिवॉल्वर का लाइसेंसी माया के नाम है। पुलिस रिवॉल्वर जब्त करने के बाद अब माया का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। सीओ ने माया का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखा है।


सूत्रों की मानें तो नगराम पुलिस रिटायर्ड मेजर की पत्नी पर मेहरबान है। देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान माया घर में ही मौजूद थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने रिटायर्ड मेजर से लाइसेंसी रिवॉल्वर देने का अनुरोध किया, उन्होंने रिवॉल्वर उपलब्ध करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed