{"_id":"5bae4557867a557f02567e20","slug":"hamirpur-sp-ajay-kumar-singh-attached-with-dgp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मेले में हुई हिंसा पर गिरी डीएम और एसपी पर गाज, सीएम ने दोनों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मेले में हुई हिंसा पर गिरी डीएम और एसपी पर गाज, सीएम ने दोनों को हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी हेमराज मीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में कंस मेले के दौरान हुई हिंसा की गाज जिले के डीएम राजेंद्र प्रताप पांडेय और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह पर गिरी है। शुक्रवार को सरकार ने दोनों अधिकारियों को हमीरपुर से हटा दिया।
विज्ञापन
2006 बैच के आईएएस अधिकारी एवं विशेष सचिव गृह अभिषेक प्रकाश को हमीरपुर का नया डीएम और गोरखपुर में पीएसी की 26वीं वाहिनी में सेनानायक 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमराज मीना को पुलिस कप्तान बनाया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को हमीरपुर के एएसपी लाल साहब यादव को भी हटा दिया गया था।
विज्ञापन
पिछले दिनों हमीरपुर में कंस मेले के दौरान भड़की हिंसा पर काबू पाने में नाकाम रहने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई थी। घटना के दिन ही देर रात जिस तरह उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह को तलब कर पूछताछ की थी, उसके बाद से ही डीएम और एसपी को हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
शासन ने डीएम को बदलने के लिए मुख्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी। दिन में एसपी को हटाकर नए एसपी की तैनाती दी गई। देर रात में डीएम राजेंद्र प्रताप को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया और उनके स्थान पर नए डीएम की तैनाती कर दी गई।
सरकार की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि खुफिया एजेंसी की ओर से कंस मेले के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका जताए जाने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती गई।
खुफिया एजेंसी के अलर्ट को नजरअंदाज करने का नतीजा रहा कि हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में कंस मेले के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। सरकार ने हमीरपुर के डीएम, एसपी व एएसपी को हटाकर अन्य अफसरों को यह संदेश भी दिया है कि ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।