फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grafter soldier suspended

घूसखोरी में दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित

Fri, 17 Jan 2014 09:41 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jan 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Grafter soldier suspended

कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी भी राजधानी पुलिस को सुधार नहीं पा रही है। घूसखोरी और वसूली में डूबे ट्रैफिक सिपाहियों को अफसरों का खौफ भी नहीं रहा।

विज्ञापन


बाराबिरवा पर घूसखोरी करना ट्रैफिक सिपाहियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने स्कूटी को टक्कर मारने वाले चालक को पकड़ कर छोड़ने के आरोप में बृहस्पतिवार को ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी के प्रवक्ता आलोक पाठक  के मुताबिक 12 जनवरी को बाराबिरवा चौराहे पर एक इंडिगो कार चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी। विरोध पर कार से उतरा चालक अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवती ने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ कर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल सुरेश शुक्ला एवं कांस्टेबल भैरव नाथ सिंह यादव के हवाले किया था। बाद में ट्रैफिक सिपाहियों ने चालक को छोड़ दिया।

युवती ने एसएसपी से मिलकर शिकायत करते हुए बताया था कि चालक ने सिपाहियों की मुट्ठी पर कुछ रखा था। इसके बाद दोनों चालक को लेकर किनारे गए और फिर थाड़ी देर बाद हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

एसएसपी ने मामले की जांच सीओ ट्रैफिक राजेश यादव को सौंपी। आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने ट्रैफिक हेड कांस्टेबल सुरेश शुक्ला एवं कांस्टेबल भैरव नाथ सिंह यादव को निलंबित कर दिया है।


रकम कितनी थी नहीं हुआ खुलासा
सीओ राजेश यादव के अनुसार युवती ने आरोप लगाया था कि इंडिगो कार चालक ने सिपाहियों को मुट्ठी में कुछ दिया,जिसके बाद सिपाहियों ने चालक को छोड़ दिया। जांच में यह तो साबित हुआ कि चालक ने मुट्ठी में कुछ दिया था। मगर रकम कितनी थी इसका पता नहीं चल सका।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed