फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons shoot a businessman in Lucknow.

आधे घंटे बाद व्यापारी को पता चली गोली लगने की बात, हाथ में धंसे छर्रे, हंगामा

Tue, 08 Oct 2019 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Goons shoot a businessman in Lucknow.
दुकानदार पर हमले से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर के खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार शाम परचून व्यापारी मुलहेराम यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली कंधे को छूकर निकल गई। स्थानीय लोग घायल को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शुरूआती पड़ताल में वारदात को संदिग्ध बताया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने ग्वारी चौराहे पर प्रदर्शन शुरू किया। देर रात 10 बजे तक पुलिस ने व्यापारी से तहरीर ली।
विज्ञापन


गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी मुलहेराम यादव की गौतम मार्केट में परचून की दुकान है। 24 मई की रात दुकान बंद कर घर जाते समय मुलहे के बेटे सोनू यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी। अब मुलहेराम ही दुकान संभालते हैं। सोमवार शाम वह दुकान से स्कूटी निकाल रहे थे। तभी उनके हाथ में कोई चीज लगी। उस समय वह कुछ समझ नहीं सके। करीब आधे घंटा बाद जलन होने पर मुलहेराम डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां हाथ में छर्रे धंसने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित दुबे के मुताबिक, मुलहे राम ने बाइक सवार दो युवकों के बारे में बताया है। वहीं, पड़ताल में पुलिस को मौके पर फायरिंग होने के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

ग्वारी में हंगामा, पुलिस को घेरा

वारदात के कुछ देर बाद पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस पूछताछ करने मुलहे राम के घर गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया। इस पर स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को घर के पास घेर लिया गया। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। सीओ ने मुलहे राम की सुरक्षा में एक सिपाही भी तैनात कर दिया।

खरगापुर चौराहे पर किया प्रदर्शन
बेटे की हत्या के बाद पिता पर हमला होने की खबर से लोग आक्रोशित थे। वहीं, पुलिस ने भी घटना पर संदेह जताया। इसके कारण मुलहे के साथी व्यापारी व परिवारीजनों ने देर रात खरगापुर चौराहे के पास पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

आरोप था कि बदमाशों ने जान लेने की नीयत से मुलहे पर फायरिंग की थी। मगर, उनका निशाना चूक गया। रात करीब 10.15 बजे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed