{"_id":"623841fd5da7d862a037cfd3","slug":"goon-who-looted-a-bank-mitra-arrested-after-encounter-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बैंक मित्र से लूट कर गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: बैंक मित्र से लूट कर गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 21 Mar 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:44 PM IST
सार
रामपुर कला थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से लूटपाट करने के बाद उसे गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना रामपुर कला क्षेत्र में बैंक मित्र से लूट करने के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से नकदी समेत कागजात भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 5 मार्च को थाना रामपुर कला इलाके में एक बैंक मित्र के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बैंक मित्र को गोली मार दी थी, इससे उसकी मौत हो गई थी। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना रामपुर कलां, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मोहल्ला पटखाना थाना शाहाबाद जिला हरदोई निवासी प्रदीप उर्फ सोनू, कंदैला थाना कैसरगंज जनपद बहराइच निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ बाबू को पुलिस मुठभेड़ में संडौर से रामपुर कलां जाने वाले मार्ग पर भज्जूपुर चौड़िया बेहड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिनके कब्जे से घटना से सम्बन्धित नगदी, कागजात, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं दो अदद अवैध तमंचा व 8 कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी आरपी सिंह ने बताया मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन