फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goon who looted a bank mitra arrested after encounter with police.

सीतापुर: बैंक मित्र से लूट कर गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Mar 2022 02:44 PM IST
सार

रामपुर कला थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से लूटपाट करने के बाद उसे गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Goon who looted a bank mitra arrested after encounter with police.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना रामपुर कला क्षेत्र में बैंक मित्र से लूट करने के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से नकदी समेत कागजात भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 5 मार्च को थाना रामपुर कला इलाके में एक बैंक मित्र के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बैंक मित्र को गोली मार दी थी, इससे उसकी मौत हो गई थी। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना रामपुर कलां, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मोहल्ला पटखाना थाना शाहाबाद जिला हरदोई निवासी प्रदीप उर्फ सोनू, कंदैला थाना कैसरगंज जनपद बहराइच निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ बाबू  को पुलिस मुठभेड़ में संडौर से रामपुर कलां जाने वाले मार्ग पर भज्जूपुर चौड़िया बेहड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिनके कब्जे से घटना से सम्बन्धित नगदी, कागजात, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं दो अदद अवैध तमंचा व 8 कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी आरपी सिंह ने बताया मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed