{"_id":"6982d039d69718a54b035cc7","slug":"gonda-deadly-attack-on-brothers-working-in-the-field-one-died-on-the-spot-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gonda: खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौके पर ही मौत
Wed, 04 Feb 2026 10:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:57 AM IST
सार
करनैलगंज कोतवाली के एक गांव में खेत पर काम कर रहे सगे भाइयों पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के नरायनपुर माझा मजरा दुल्हिन पुरवा गांव में मंगलवार की रात खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे (32) और उनके भाई अमरनाथ मंगलवार देर शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी आए हमलावरों ने पहले लल्ला पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई को लहूलुहान देख अमरनाथ उसे बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी वार कर दिया। दोनों भाइयों को खून से लथपथ छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद अमरनाथ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। आनन-फानन में घायल अमरनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी ने बताया कि घटना की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। आपसी रंजिश, जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल हो रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन