भाई बनकर हॉस्टल आता था, कर दिया रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट क्षेत्र में एक किशोर ने अपनी रिश्तेदार आठवीं की छात्रा को घुमाने के बहाने स्कूल से बुला ले जाकर दुष्कर्म किया।
परिवारीजनों ने चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा है।
इंस्पेक्टर चिनहट विजयमल यादव ने बताया कि एक हॉस्टल में रहकर पास के ही स्कूल में आठवीं की छात्रा को बीकेटी निवासी एक किशोर सोमवार सुबह स्कूल से बुला ले गया।
देर शाम तक छात्रा के न लौटने पर हॉस्टल वार्डेन ने परिवारीजनों को सूचना दी।
लड़के साथ घूमने जाती थी छात्रा
इस पर किशोर व छात्रा की तलाश शुरू हुई। परिवारीजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह छात्रा को एक किशोर स्कूल के गेट पर छोड़कर भाग गया था।
छात्रा से बातचीत के बाद उसके भाई ने किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, छात्रा ने पुलिस को बयान दिया है कि वह इस लड़के के साथ अक्सर घूमने जाती थी।
सोमवार को भी यही लड़का उसे अपने साथ ले गया था। इसकी भनक लगने पर परिवारीजनों ने शाम को दोनों को टेढ़ी पुलिया के पास पकड़ लिया।
इस दौरान किशोर वहां से भाग निकला। आपाधापी में छात्रा भी वाहन से गिरकर घायल हो गई थी। एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
की जा रही है आरोपी की तलाश
उधर, छात्रा की मां व भाई का कहना है कि किशोर की धमकी के चलते बुरी तरह घबराई छात्रा को लेकर मड़ियांव थाने गए थे।
पुलिसकर्मियों ने चिनहट का रास्ता दिखा दिया। धमकी के डर से छात्रा सच्चाई नहीं बता पा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा को रिपोर्ट दर्ज करके डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया और आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह स्पष्ट हो चुका है कि किशोर उसे स्कूल से ले गया था। हॉस्टल वार्डेन ने जानकारी दी है कि यह लड़का खुद को छात्रा का भाई बताकर उससे मिलने आता था।