फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl raped by her father's friend

पिता के दोस्त ने मंदबुद्धि लड़की को बहलाकर किया दुराचार

Mon, 28 Sep 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Sep 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
girl raped by her father's friend

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में मां-पिता के नौकरी पर जाने पर दरिंदे ने मंदबुद्धि छात्रा से रेप किया। चीख पुकार सुनकर मकान मालिक और पड़ोसियों ने दरिंदे की धुनाई करके पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी सिक्योरिटी गार्ड की सौतेली बेटी (13) रविवार को घर पर अकेली थी। मां व सौतेला पिता काम पर गए थे। सौतेले पिता का दोस्त माल निवासी संतोष दोपहर को उसके कमरे में पहुंच गया और छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


छात्रा की चीख पुकार सुनकर मकान मालिक दौड़कर कमरे में पहुंचा, जहां छात्रा को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। मकान मालिक ने लोगों की मदद से दरिंदे को दबोच लिया। पुलिस ने बताया आरोपी छात्रा के घर आता जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को सरेआम उठाने की कोश‌िश

girl raped by her father's friend
वहीं लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में घटी दूसरी घटना में रविवार सुबह शोहदों ने सरेराह युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध पर उसकी पिटाई करके अगवा करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पिता व भाई दौड़े तो शोहदे भाग निकले। पीड़ित युवती ने पिता संग थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने टरका दिया।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजनौर-अलीनगर- खुर्द रोड जाम करके प्रदर्शन किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, बंथरा क्षेत्र के माती गांव में शनिवार को मेला लगा था।

इस दौरान गांव के ही रहने वाले ने चाउमीन का ठेला लगाया था। इस दौरान उसका बेटा व बेटी भी मदद के लिए ठेले पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी अनूपखेड़ा निवासी महेंद्र, धर्मेंद्र व गुड्डू उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध पर वे भिड़ गए।
लोगों ने तीनों की धुनाई करके पुलिस के हवाले किया। आरोप है पुलिस ने तीनों शोहदों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया।

दुस्साहसिक शोहदों ने रविवार सुबह उसकी दुकान पर पहुंचकर युवती का हाथ पकड़कर अगवा करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर दौड़े पिता व भाई ने बेटी को चुंगल से छुड़ाया। भीड़ को जुटता देख शोहदे भाग निकले। पिता का आरोप है कि पुलिस ने सत्ताधारी सपा नेता की सिफारिश पर तीन आरोपियों को थाने से छोड़ा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed