{"_id":"8596d58d307472bea0cb087df5c7e074","slug":"girl-raped-by-her-father-s-friend-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता के दोस्त ने मंदबुद्धि लड़की को बहलाकर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के दोस्त ने मंदबुद्धि लड़की को बहलाकर किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में मां-पिता के नौकरी पर जाने पर दरिंदे ने मंदबुद्धि छात्रा से रेप किया। चीख पुकार सुनकर मकान मालिक और पड़ोसियों ने दरिंदे की धुनाई करके पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी सिक्योरिटी गार्ड की सौतेली बेटी (13) रविवार को घर पर अकेली थी। मां व सौतेला पिता काम पर गए थे। सौतेले पिता का दोस्त माल निवासी संतोष दोपहर को उसके कमरे में पहुंच गया और छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
छात्रा की चीख पुकार सुनकर मकान मालिक दौड़कर कमरे में पहुंचा, जहां छात्रा को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। मकान मालिक ने लोगों की मदद से दरिंदे को दबोच लिया। पुलिस ने बताया आरोपी छात्रा के घर आता जाता था।
विज्ञापन
लड़की को सरेआम उठाने की कोशिश
वहीं लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में घटी दूसरी घटना में रविवार सुबह शोहदों ने सरेराह युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध पर उसकी पिटाई करके अगवा करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पिता व भाई दौड़े तो शोहदे भाग निकले। पीड़ित युवती ने पिता संग थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने टरका दिया।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजनौर-अलीनगर- खुर्द रोड जाम करके प्रदर्शन किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, बंथरा क्षेत्र के माती गांव में शनिवार को मेला लगा था।
इस दौरान गांव के ही रहने वाले ने चाउमीन का ठेला लगाया था। इस दौरान उसका बेटा व बेटी भी मदद के लिए ठेले पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी अनूपखेड़ा निवासी महेंद्र, धर्मेंद्र व गुड्डू उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध पर वे भिड़ गए।
लोगों ने तीनों की धुनाई करके पुलिस के हवाले किया। आरोप है पुलिस ने तीनों शोहदों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया।
दुस्साहसिक शोहदों ने रविवार सुबह उसकी दुकान पर पहुंचकर युवती का हाथ पकड़कर अगवा करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर दौड़े पिता व भाई ने बेटी को चुंगल से छुड़ाया। भीड़ को जुटता देख शोहदे भाग निकले। पिता का आरोप है कि पुलिस ने सत्ताधारी सपा नेता की सिफारिश पर तीन आरोपियों को थाने से छोड़ा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।