{"_id":"614ac87d6ebe7a5a35300c7d","slug":"girl-died-when-her-lover-throw-her-from-his-bike-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: घरवालों के पीछा करने पर प्रेमिका को बाइक से दिया धक्का, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: घरवालों के पीछा करने पर प्रेमिका को बाइक से दिया धक्का, मौत
Wed, 22 Sep 2021 11:39 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:39 AM IST
सार
हरगांव थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर वालों द्वारा पीछा करने पर उसे धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना हरगांव इलाके में मंगलवार की देर रात घर छोड़कर प्रेमी के साथ जा रही युवती की हादसे में जान चली गई। आरोप है कि युवती के घर से भागने की जानकारी मिलने के बाद उसका पीछा कर रहे परिजनों को देखकर प्रेमी ने उसे धक्का दे दिया, इससे चलती बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवती को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। हादसा हरगांव इलाके के सेमरी भान के पास हुआ है। परिजनों ने शादाब नाम के युवक पर बेटी को भगाने और उसे धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हरगांव पुलिस कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन