फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl complains against mms blacking.

बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो फिर व्हाट्सएप से बांटा

Wed, 25 Feb 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 25 Feb 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
girl complains against mms blacking.

ग्यारवीं की छात्रा का अपहरण करके उसे होटल में ले जाया गया। वहां उसके कपड़े उतारकर क्लिप बनाई गई फिर बल पर उसे दो साल तक ब्लैकमेल किया गया।

विज्ञापन


दो साल से ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहे दो युवकों के खिलाफ पुराने शहर की एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।

छात्रा का कहना है कि जब वह ग्यारहवीं में थी उसे अपहरण कर एक होटल में ले जाया गया था जहां कपड़े उतार कर उसकी अश्लील वीडियो बनायी गई।

इसी वीडियो को दिखा कर दोनों लड़के उसका लगातार यौन शोषण कर रहे थे। इस बीच उसने खुल कर विरोध किया तो उसकी अश्लील क्लिप व्हाट्सएप पर डाल कर दोस्तों और मोहल्लेवालों को भेज दी गई।

विज्ञापन

कार में डालकर ले गई और बनाई क्लिप

girl complains against mms blacking.

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला बारादरी इलाके के पुराने शहर का है।

यहां की रहने वाली ग्यारहवीं की छात्रा ने बताया कि दो साल पहले वह सैलानी स्थित एक कोचिंग से लौट रही थी।

तभी रास्ते में उसे आजादनगर मोहल्ले के मोसिन और तस्लीम मिल गए। दोनों उसे कार में डालकर एक मकान में ले गए और यहां बंधक बनाकर उसकी नग्न अवस्था में मोबाइल से मूवी बना ली गई।

इस मूवी से युवक उसे ब्लैकमेल कर कई बार कई होटलों में ले गए और बलात्कार किया। पीडि़ता के मुताबिक वह जब भी ऐतराज करती तो नेट पर मूवी अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी जाती।

जान से मारने की दी धमकी

girl complains against mms blacking.

छात्रा ने बताया कि जब उसने युवकों की मनमानी का विरोध किया तो युवकों ने अपने दोस्तों के व्हाट्सऐप पर मूवी शेयर कर दी और रिपोर्ट दर्ज कराने पर घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।
 
इससे परेशान छात्रा ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सोमवार को बारादरी पुलिस ने आरोपी मोसिन और तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उधर, रिपोर्ट दर्ज होने की भनक पाकर दोनों आरोपी घर से भाग गए हैं। उनकी तलाश में दो पुलिस टीमें लग गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed