{"_id":"1244ef392106e416b26ce19792853e7d","slug":"girl-committed-suicide-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से आई और कमरे में जाकर लगा ली फांसी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से आई और कमरे में जाकर लगा ली फांसी!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Dec 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
गुडंबा में शुक्रवार को मां की डांट से क्षुब्ध हो एक किशोरी ने फांसी लगा ली। उसकी लाश कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।
विज्ञापन
एसओ गुडंबा के मुताबिक, बसहा गांव निवासी राजगीर राजकिशोर की बेटी उर्मिला (16) घर के पास ही प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने में आनाकानी कर रही थी।
इसी बात पर मां लीलावती ने उसे जोर से डांट दिया। इसके बाद उर्मिला स्कूल तो गई लेकिन कुछ ही देर में घर लौट आई। उसने अपना बस्ता स्कूल में ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पूछने पर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद उर्मिला अपने कमरे में चली गई थी। देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों को चिंता हुई।
विज्ञापन
दरवाजा न खुलने पर कुंडी तोड़ी गई तो अंदर उर्मिला की लाश पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।