फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl commits suicide after failure in exam

डॉक्टर बनने का सपना टूटा तो कर ली आत्महत्या

Wed, 20 Aug 2014 03:50 AM IST
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 03:50 AM IST
विज्ञापन
girl commits suicide after failure in exam

डॉक्टर बनने की हसरत पूरी न होती देख बीएससी की छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। शव के पास से ही सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन


इसमें उसने मेडिकल में सेलेक्शन न होने के चलते खुदकुशी की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, शिवनगर खदरा निवासी सत्येंद्र कुमार की बेटी शतांशी नेशनल पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

शाम को देर तक उसके कमरे का दरवाजा बंद देख परिवार के लोगों ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर शतांशी फंदे से लटक रही थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए डॉक्टर बनने का सपना पूरा न होने के चलते जान देने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


ताऊ मनोज कुमार ने बताया कि 10वीं 75 प्रतिशत व 12वीं 82 प्रतिशत नंबर से उत्तीर्ण करने के बाद 2013-14 में सीपीएमपी परीक्षा में शामिल हुई थी। हालांकि सफलता न मिलने के बाद से तनाव में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गाजीपुर थानाक्षेत्र में परिवार स्वास्थ्य कल्याण संस्थान के परिसर निवासी शिव कुमार की बेटी ज्योति कटियार (29) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार 2008 में ज्योति की शादी हुई थी। ससुराल में प्रताड़ना के चलते ज्योति शादी के एक माह बाद ही मायके चली आई थी।

मंत्री शंखलाल मांझी के निजी चालक शिवकुमार मंगलवार को किसी काम से पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान ज्योति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed