फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl cheated and molested by married man

शरीरिक संबंध बनाए, खींची अश्लील फोटो फिर धमकाने पहुंचा घर

Fri, 05 Jun 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
girl cheated and molested by married man

शादी का झांसा देकर पहले छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए, फिर अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पीड़ित छात्रा के घर वालों को जब महानगर में रहने वाले आरोपी अभिनव राजा भार्गव के शादीशुदा होने का पता चला तो वह उन्हें शादी के लिए धमकाने लगा।

विज्ञापन

 
पीड़ित छात्रा की मां ने अभिनव के खिलाफ गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि मामले की जांच दरोगा केबी सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


अभिनव का नाम करीब 19 साल पहले ला-मार्टीनियर कॉलेज के असिस्टेंट वार्डन व फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर फ्रेडरिक गोम्स की हत्या में भी आया था।

छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि अभिनव राजा भार्गव कई माह से उनकी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। छात्रा से उसने खुद को अविवाहित बताकर संपर्क बढ़ाए, फिर शादी का झांसा देकर यौनशोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन लिखवा ली चिट्ठियां

girl cheated and molested by married man

चोरी से छात्रा की अश्लील फोटो खींच लीं। यही नहीं छात्रा से जबरन कई चिट्ठियां भी लिखवा लीं। इस बीच, छात्रा को राजा भार्गव की असलियत का पता लगा तो राजा भार्गव अश्लील फोटो और चिट्ठियां दिखाकर छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

छात्रा ने परिवारीजनों को जानकारी दी तो घरवालों ने 14 मई को उसे मुंबई में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया।

छात्रा की मां का कहना है कि इससे भड़का राजा भार्गव 21 मई को कई लोगों को लेकर उनके घर आया और शादी का दबाव बनाया। 26 मई को उसने जेबीआर होटल में छात्रा के परिवारीजनों को जबरन बुलवाया और शादी से इन्कार करने पर धमकाने लगा।

सहमे परिवारीजनों ने 29 मई को वीमेन पावर लाइन 1090 में राजा भार्गव की शिकायत की थी और राजा भार्गव से परिवारीजनों ने खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed