फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl burnt herself after rape died in lucknow

दुष्कर्मी की दहशत में खुद को आग लगाने वाली लड़की ने दम तोड़ा

Sun, 13 Mar 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Mar 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
girl burnt herself after rape died in lucknow
rape - फोटो : Demo

काकोरी में दुष्कर्मी की दहशत में खुद को आग आग लगाने वाली सातवीं की छात्रा ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता सात दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी।

विज्ञापन


जिस दिन पीड़िता ने खुद को आग लगाया था, उसके अगले दिन काकोरी पुलिस ने अस्पताल में उसका बयान भी दर्ज किया था। इसके बावजूद पुलिस ने दुष्कर्मी के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज की है और न ही उसे पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


पिता बोला- आरोपी धमका रहे

दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने कहा कि शुक्रवार को उसने पुलिस को आरोपी सोनू के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पीड़ा है कि थाने का बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, आरोपी सोनू परिवार को लगातार धमकी दे रहा है।

 

बाग से उठा ले गया था बदमाश

girl burnt herself after rape died in lucknow
महिला से गैंगरेप - फोटो : demo pic

4 मार्च को शाम करीब 7 बजे पीड़िता नित्यक्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के बदमाश सोनू व उसके साथ ने तमंचे के बल पर उसे बाग में उठा ले गए। वहां सोनू ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी।

डरी-सहमी पीड़िता अगले दिन पानी भरने हैंडपंप पर गई तो सोनू ने उसे फिर धमकी दी। इससे वह दहशत में आ गई और शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed