फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl brutally attacked by mad boy in balrampur

सिरफिरे युवक ने बीच बाजार किया किशोरी पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 24 Sep 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
girl brutally attacked by mad boy in balrampur
Demo image

बलरामपुर में कस्बा पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। किशोरी मां के साथ बाजार में सामान खरीदने निकली थी।

विज्ञापन

 
घटना रविवार देर शाम नगर के हाटन रोड पर हुई। नगर निवासी किशोरी अपनी मां के साथ बाजार में सामान खरीदने निकली थी। इसी बीच सुभाष नगर निवासी टिंकू नाम के सिरफिरे ने धारदार हथियार से किशोरी के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


घायल किशोरी जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गई। अचानक हुए हमले के चलते किशोरी की मां अचंभित रह गई और बेटी को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। आसपास के दुकानदारों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक दुकानदारों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। दुकानदारों ने आरोपी टिंकू को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी के निकट हुई इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।


घायल किशोरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर टिंकू को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed