फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster act imposed against six in a cae in ayodhya.

अयोध्या: हत्या कर शव छिपाने के मामले में गिरोह के लीडर व पांच सदस्य पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

Sun, 13 Jun 2021 03:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jun 2021 03:29 PM IST
सार

अयोध्या पुलिस ने आठ मार्च को कोतवाली में दर्ज किए गए हत्या और शव को छुपाने के मामले में गिरोह के मुखिया समेत छह के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। ये लोग गिरोह के सदस्य थे और एक साथ अपराध करते थे।

विज्ञापन
Gangster act imposed against six in a cae in ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली अयोध्या पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर हत्या कर शव को छिपाने वाले छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद इनके खिलाफ कोतवाली अयोध्या में गैंगेस्टर का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि 8 मार्च को कोतवाली में दर्ज हत्या कर शव को छुपाने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के दौरान पता चला कि यह सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य थे और एक साथ अपराध करते थे। इसके बाद पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की संस्तुति की थी जिस पर जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों में गिरोह का लीडर सुशांत पांडे निवासी कटरा थाना रामजन्मभूमि, गिरोह के सदस्य मोहित दुबे, ऋतिक गौरव, सतेंद्र दूबे व राहुल दूबे सभी निवासी ऐमी आलापुर थाना महाराजगंज व सुनील यादव निवासी भूमि का पुरवा रसूलाबाद थाना महाराजगंज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed