फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape victim suicides in bagpat.

गैंगरेप पीड़िता को फिर हैवानों ने दी धमकी तो कर ली आत्महत्या

Sun, 15 Oct 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim suicides in bagpat.
demo pic

पुलिस के कार्रवाई न करने और दबंग दुष्कर्मियों के फिर से गैंगरेप की धमकी देने से किशोरी की न्याय की आस टूट गई तो उसने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो डीजीपी सुलखान सिंह ने बागपत पुलिस से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गैंगरेप की फाइल फिर से खोल कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 
रमाला क्षेत्र के किशोरी के पिता ने बताया कि गांव के पांच युवकों ने 28 जून को बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया और दो जुलाई को थाने के पास छोड़कर चले गए। रमाला ‌‌थाने में केस दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने शुक्रवार को बेटी से छेड़छाड़ की ओर फिर से गैंगरेप की धमकी दी तो किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी सोनू, मोनू, रोहित सागर व पप्पू को हिरासत में ले लिया है। एडीजी कानून-व्यवस्‍था ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक बागपत से करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed