{"_id":"59e267bc4f1c1b76678b5c23","slug":"gangrape-victim-suicides-in-bagpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता को फिर हैवानों ने दी धमकी तो कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पीड़िता को फिर हैवानों ने दी धमकी तो कर ली आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पुलिस के कार्रवाई न करने और दबंग दुष्कर्मियों के फिर से गैंगरेप की धमकी देने से किशोरी की न्याय की आस टूट गई तो उसने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो डीजीपी सुलखान सिंह ने बागपत पुलिस से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गैंगरेप की फाइल फिर से खोल कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
रमाला क्षेत्र के किशोरी के पिता ने बताया कि गांव के पांच युवकों ने 28 जून को बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया और दो जुलाई को थाने के पास छोड़कर चले गए। रमाला थाने में केस दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
आरोपी युवकों ने शुक्रवार को बेटी से छेड़छाड़ की ओर फिर से गैंगरेप की धमकी दी तो किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी सोनू, मोनू, रोहित सागर व पप्पू को हिरासत में ले लिया है। एडीजी कानून-व्यवस्था ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक बागपत से करने को कहा है।
विज्ञापन