फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape in a dance party in Lucknow.

डांस पार्टी में युवती से गैंगरेप, होटल मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
 gangrape in a dance party in Lucknow.
demo pic
बंथरा के सिंह पैराडाइज होटल में शनिवार रात नशे में धुत डाबर कंपनी के अफसरों और होटल के जीएम और मैनेजर ने डांस पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप किया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और पुलिस ने डाबर के चार अफसरों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल का जीएम विक्रम फरार है।

पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पीड़ित युवती ने ही पार्टी के लिए डांसर बुक किया था। पर, नशे में इन अफसरों ने डांसर्स से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने इसका विरोध किया तो अफसरों ने उसे कमरे में खींच लिया और दरिंदगी की।

एरिया मैनेजर ने कराई थी ‌बु‌किंग

 gangrape in a dance party in Lucknow.
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : amar ujala

एसओ संजय खरवार ने बताया कि मड़ियांव के भरतनगर की रहने वाली युवती गर्ल्स के डांस प्रोग्राम बुक करती है। शनिवार को इंदिरानगर सेक्टर 14 निवासी डाबर कंपनी के एरिया मैनेजर सत्यवीर सिंह ने युवती को फोन कर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित होटल सिंह पैराडाइज में डांस प्रोग्राम की बुकिंग कराई थी।

शाम करीब सात बजे युवती अपने साथ दो डांसर लेकर होटल पहुंच गई। यहां सत्यवीर ने रूम नंबर 211 व 212 बुक कराए थे।

उसके साथ इंदिरानगर की प्रकाश लोक कॉलोनी का रहने वाला डाबर का सेल्स ऑफिसर देवराज उर्फ एसओ, जानकीपुरम सेक्टर एच का राष्ट्रभूषण भारती व विजयखंड गोमतीनगर का रहने वाला फरेश तोमर था।

तेज म्यूजिक और शराब के पैग के साथ पार्टी शुरू हुई तो होटल का मैनेजर इंदिरानगर निवासी सौरभ सच्चर व जीएम विक्रम भी शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पी, डांस किया और बन गए दरिंदे

 gangrape in a dance party in Lucknow.

एसओ संजय खरवार के मुताबिक पार्टी में सबने शराब पी और लड़कियों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान डांस कर रही लड़कियों और उन्हें लेकर आई युवती को भी शराब पिलाई गई।

नशे में धुत होने के बाद सत्यवीर और उसके साथियों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए।

इस पर बुकिंग करने वाली युवती ने इसका विरोध करते हुए सामान समेटने लगी तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए रेप किया।

घटना की जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी ने भी होटल जाकर घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed