डांस पार्टी में युवती से गैंगरेप, होटल मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने डाबर के चार अफसरों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल का जीएम विक्रम फरार है।
पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पीड़ित युवती ने ही पार्टी के लिए डांसर बुक किया था। पर, नशे में इन अफसरों ने डांसर्स से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने इसका विरोध किया तो अफसरों ने उसे कमरे में खींच लिया और दरिंदगी की।
एरिया मैनेजर ने कराई थी बुकिंग
एसओ संजय खरवार ने बताया कि मड़ियांव के भरतनगर की रहने वाली युवती गर्ल्स के डांस प्रोग्राम बुक करती है। शनिवार को इंदिरानगर सेक्टर 14 निवासी डाबर कंपनी के एरिया मैनेजर सत्यवीर सिंह ने युवती को फोन कर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित होटल सिंह पैराडाइज में डांस प्रोग्राम की बुकिंग कराई थी।
शाम करीब सात बजे युवती अपने साथ दो डांसर लेकर होटल पहुंच गई। यहां सत्यवीर ने रूम नंबर 211 व 212 बुक कराए थे।
उसके साथ इंदिरानगर की प्रकाश लोक कॉलोनी का रहने वाला डाबर का सेल्स ऑफिसर देवराज उर्फ एसओ, जानकीपुरम सेक्टर एच का राष्ट्रभूषण भारती व विजयखंड गोमतीनगर का रहने वाला फरेश तोमर था।
तेज म्यूजिक और शराब के पैग के साथ पार्टी शुरू हुई तो होटल का मैनेजर इंदिरानगर निवासी सौरभ सच्चर व जीएम विक्रम भी शामिल हो गया।
शराब पी, डांस किया और बन गए दरिंदे
एसओ संजय खरवार के मुताबिक पार्टी में सबने शराब पी और लड़कियों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान डांस कर रही लड़कियों और उन्हें लेकर आई युवती को भी शराब पिलाई गई।
नशे में धुत होने के बाद सत्यवीर और उसके साथियों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए।
इस पर बुकिंग करने वाली युवती ने इसका विरोध करते हुए सामान समेटने लगी तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए रेप किया।
घटना की जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी ने भी होटल जाकर घटनास्थल का मुआयना किया।