फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gabbar arrested

पुलिस के हत्थे चढ़ा ससुर का हत्यारा 'गब्बर सिंह'

Sun, 10 Nov 2013 01:58 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 10 Nov 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gabbar arrested

हुसैनगंज पुलिस ने शनिवार सुबह चारबाग बस अड्डे के पास घेराबंदी कर पांच हजार के ईनामी गब्बर सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ससुर की हत्या के आरोप में पुलिस एक वर्ष से उसकी तलाश में थी।

सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि एसआई राधेश्याम सिंह ने कांस्टेबल हेमेंद्र प्रताप, प्रवीण प्रताप सिंह व एक मुखबिर की मदद से उसे पकड़ा।

छत्तीसगढ़ के विलासपुर के गांव लाल खदान निवासी राजकुमार उर्फ गब्बर सिंह को चारबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को 29 अगस्त 2012 को एपी सेन रोड स्थित शालीमार अपार्टमेंट में मान सिंह की हत्या के मामले में गब्बर की तलाश थी।

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूरी करने वाले गब्बर को अपनी पत्नी पर शक था। इसे लेकर हुई कहासुनी के दौरान साथ रहने वाले ससुर मान सिंह ने बेटी का पक्ष लिया।


बात बढ़ने पर उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed