{"_id":"4baf963aceff0d9b9b5bb1749ec89112","slug":"frogery-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के अकाउंट से निकल गए 83 लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसए के अकाउंट से निकल गए 83 लाख रुपए
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2013 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी चेक बनाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के एकाउंट से लाखों रुपये निकालने के मामले में बैंक की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले बीएसए के सरकारी एकाउंट की चेक बनाकर जालसाज ने कैश करा ली थी। बैंक ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
बीएसए का सरकारी एकाउंट नींबू पार्क के पास कुसुमदीप बिल्डिंग में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की गोल दरवाजा शाखा में है। बीएसए सर्वदानंद ने बताया कि बीते वर्ष सितंबर में उनके एकाउंट से 83,6,500 रुपये निकल गए थे।
विज्ञापन
बैंक से शिकायत करने पर पता चला कि उनके एकाउंट की चेक से ही रुपये निकाले गए हैं। छानबीन में पता चला कि जिस चेक से पैसा निकाला गया था वह फर्जी है।
यह चेक एक्सिस बैंक की अशोक मार्ग शाखा से कैश कराया गया था। फर्जी चेक से पैसा निकाले जाने की जानकारी के बाद बैंक की तरफ से बीएसए को उतनी रकम देने के बाद जांच शुरू कराई गई।
विज्ञापन
बैंक सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला कि फर्जी चेक से निकाली गई रकम विकासनगर 11/316 निवासी अनुभव टंडन के खाते में ट्रांसफर हुई थी।
रविवार को इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष धर की तरफ से अनुभव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच दरोगा वीके सिंह को सौंपी गई है।