फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   friends died on railway track

मिसाल: दोस्त को न बचा सका तो दुनिया को कहा अलविदा

Tue, 05 Aug 2014 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
friends died on railway track

हमको तो यारा तेरी यारी, जान से भी प्यारी... महज फिल्मी गीत नहीं बल्कि आज भी दुनिया में ऐसे दोस्त हैं जो यार के साथ जीते व यार के साथ मरते हैं।

विज्ञापन


इसकी मिसाल सोमवार को गोमती नगर में उस वक्त मिली जब रेल ट्रैक पर एक युवक का पैर फंस गया।

उसके दोस्त ने उसे बचाने की जी-जान से कोशिश की पर नाकामयाब रहने पर दोस्त के साथ उसे इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

आखिरी दम तक करता रहा दोस्त की मदद

friends died on railway track

गोमतीनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का पैर रेलवे ट्रैक में फंस गया। चीख सुनकर उसका साथी दौड़ा और दोस्त का पैर निकालने की कोशिश करने लगा।

सामने से पटरी पर ट्रेन आती देख दोनों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। तमाम प्रयास के बावजूद पैर तो नहीं छूटा।

इस बीच ट्रेन सिर पर आ चुकी थी और उसकी चपेट में आकर दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सीतापुर निवासी दोनों युवक अपने जिले के ही एक ठेकेदार के लिए काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों साथ में रहते थे

friends died on railway track

पुलिस के मुताबिक, सीतापुर निवासी उत्तम (25) और उसका साथी बिंद्रा (30) छह महीने से अपने ही जिले के ठेकेदार दलवीर के लिए काम करते थे।

दोनों युवक गोमतीनगर विस्तार में झोपड़पट्टी बनाकर साथ ही रहते थे। सुबह करीब छह बजे दोनों विरामखंड के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार कर रहे थे।

इसी दौरान बिंद्रा का पैर चप्पल सहित ट्रैक में फंस गया। कोशिश के बावजूद पैर न निकलने पर उसने उत्तम को आवाज दी। दोस्त का पैर फंसा देख उत्तम उसे निकालने की कोशिश करने लगा।

काफी कोशिश के बावजूद पैर नहीं निकला। इसी बीच ट्रैक पर ट्रेन आ गई। सामने मौत देख भी उत्तम ने दोस्त का साथ नहीं छोड़ा और बिंद्रा को बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन

दोनों की हुई मौके पर बात

friends died on railway track

धड़धड़ाती ट्रेन दोनों के ऊपर से निकल गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 11 बजे राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे एसआई इंद्रपाल ने छानबीन शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों से पूरा घटनाक्रम पता चलते ही सबकी आंखें नम हो गईं। बिंद्रा की चप्पल ट्रैक में फंसी पाई गई।

दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। जानकारी पर पहुंचे ठेकेदार दलबीर ने दोनों की पहचान की। हादसे की सूचना पर परिवारों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed