नौकरी तो नहीं मिली पर छह लाख लुट गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका के तीन लोगों ने डेढ़ वर्ष पहले कन्नौज से आए व्यक्ति को
लंबे समय तक टरकाए जाने और काम न होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर
नाका विजय प्रकाश ने बताया कि कन्नौज के आनंदीपुरवा निवासी सीबी रमन ने
संजय, प्रेम सिंह व एसके पांडेय पर नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया
है।
पढ़ें- गलत इरादे से घर में घुसे युवकों ने महिला के कपड़े फाड़े
रमन का कहना है कि मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में शामिल होने आया था।
वहां संजय नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। जिसने प्रेम सिंह नामक व्यक्ति को
वेयर हाउस कमेटी का सचिव बताते हुए मिलाया और नौकरी दिलाने का आश्वासन
दिया।
पढ़ें- मरने से पहले दे गया बहनों को नौकरी न करने की सलाह
प्रेम ने चतुर्थ श्रेणी में नौकरी के लिए दो लाख रुपये मांगे। झांसे में आए रमन ने कन्नौज में रहने वाले अपने परिचित अमर सिंह, कुलदीप व फर्रुखाबाद के तस्लीम को नौकरी दिलाने के एवज में प्रेम व एसके पांडेय को पांच लाख रुपये दे दिए।
कुछ दिनों बाद पांडेय ने 85 हजार रुपये और ले लिए। उधर, नौकरी न मिलने पर तीनों ने रमन को घेरना शुरू किया।
दबाव बनाने पर एसके पांडेय ने 35 हजार रुपये लौटाए, लेकिन इसके बाद धमकाते हुए भगा दिया। उधर, एसके पांडेय ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...