{"_id":"97f4ee517653c78bf41f8fc3a0b27e80","slug":"fraud-on-the-name-of-property-dealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालबाज प्रॉपर्टी डीलर, व्यापारी से झटके 41 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालबाज प्रॉपर्टी डीलर, व्यापारी से झटके 41 लाख
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Jun 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूति खंड क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने दलित की जमीन को अपनी बताकर व्यापारी से 73 लाख में सौदा किया और एग्रीमेंट करके 41.50 लाख रुपये झटक लिए।
विज्ञापन
सच्चाई पता लगने पर खरीददार ने शिकायत की तो उसने व्यापारी को धमका दिया। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ विभूति खंड देवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने बैंक ऑफ इंडिया के पास घेराबंदी करके ऐशबाग में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसकी इंदिरानगर के अभय सिंह यादव द्वारा दर्ज कराए जालसाजी व अन्य संगीन धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में तलाश थी।
व्यवसायी अभय का आरोप है कि उसने शैलेंद्र से एक जमीन का 73 लाख में सौदा किया था। इसके चलते 15 अप्रैल एग्रीमेंट हुआ और 41.50 लाख रुपये शैलेंद्र को दे दिए।
उसने तीन वर्ष में रजिस्ट्री कराकर शेष रकम के भुगतान का समय दिया था।
कुछ दिनों पहले अभय को पता चला कि उसने जो जमीन शैलेंद्र से खरीदी थी वह किसी दलित की है और नियमानुसार दलित की जमीन नहीं खरीद सकता।
इस पर उसने शैलेंद्र को उलाहना देकर रकम का तगादा किया तो शैलेंद्र ने साथियों की मदद से धमकाना शुरू कर दिया।
थाने में सुनवाई न होने पर अभय ने डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा से गुहार लगाई। उनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शैलेंद्र को बंदी बनाया है।