{"_id":"5b17b4874f1c1bf16e8b670f","slug":"fraud-of-15-lakh-rupees-from-jeweller-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ने ज्वेलर को ऐसे लगाया 15 लाख का फटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ने ज्वेलर को ऐसे लगाया 15 लाख का फटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Jun 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में शातिर ने 15 लाख रुपये के जेवर खरीदे और शोरूम मालिक को फर्जी चेक थमाकर गायब हो गया। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार राय ने बताया कि ठगी की वारदात इंदिरानगर के आम्रपाली चौराहा स्थित बाहुबली ज्वैलर्स में हुई।
विज्ञापन
दुकान पर विनय कुमार जैन का बेटा अक्षय बैठता है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शोरूम में खुद को अतुल कुमार मिश्रा बताते हुए एक युवक गहने खरीदने आया। अक्षय ने उसे सेट के अलावा गले के हार, अंगूठियां व अन्य ज्वैलरी दिखाईं।
विज्ञापन
शातिर ने 15.29 लाख के कई सेट के अलावा अलग से जेवर खरीद लिए। शातिर ने उसे अपने हस्ताक्षर करके पांच चेक दिए। उसने कहा कि जितना भी बिल हो, वह अलग-अलग चेक में भरकर सोमवार को कैश करा ले। उसने अपना पता व मोबाइल नंबर भी लिखवाया।
विज्ञापन
इसके बाद वह जेवर लेकर चला गया। अक्षय ने पिता को इसकी जानकारी दी तो वह चेक लेकर तत्काल कपूरथला चौराहा स्थित बैंक शाखा पहुंचे। वहां चेक के नंबर के आधार पर पड़ताल की गई तो पता चला कि उक्त बैंक खाता एक साल पहले बंद हो चुका है।