फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in the name of rahul gandhi

राहुल गांधी के 'दोस्त' ने की अमेठी के किसान से लूट

Thu, 12 Jun 2014 09:38 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of rahul gandhi

खुद को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दोस्त बताकर एक जालसाज ने अमेठी के एक किसान से ढाई लाख रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन


खुद को बरेली का बताने वाले जालसाज ने किसान के बेटे को रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। किसान ने पीजीआई थाने में जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को जालसाज के अमेठी, लखनऊ और रायबरेली में भी बेरोजगारों से लाखों रुपये डकारने की शिकायत मिली है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
 
अमेठी में गौरीगंज के दर्जीपुर के किसान राजेश सिंह की तहरीर के हवाले से इंस्पेक्टर पीजीआई शिवाजी सिंह ने बताया कि आठ माह पूर्व पीजीआई के एक गेस्ट हाउस में बरेली के सीपी सिंह उर्फ चंद्र प्रकाश सिंह से राजेश की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


बातचीत में उसने खुद को दिल्ली पार्लियामेंट के मीडिया हाउस का सदस्य बताते हुए अमेठी सांसद राहुल गांधी का दोस्त बताया था।

उसने बताया था कि पीजीआई में उसका पेट्रोल पंप भी है। सीपी सिंह ने राजेश से कहा - तुम सांसद जी के क्षेत्र को हो। कोई काम हो तो बताना।

उसके इस झांसे में राजेश फंस गया और अपने बेटे की एमएससी की पढ़ाई पूरी होने का हवाला देते हुए नौकरी लगवाने की इच्छा जाहिर की।

सीपी ने राजेश से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और तीन-चार महीने में राजेश और उसके बेटे से दोस्ती गांठ ली।

एक दिन उसने पीजीआई स्थित एक होटल में बुलाया और रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने के लिए पांच लाख घूस चलने की बात कही।

किसान को अपना करीबी बताते हुए 2.50 लाख रुपये में काम कराने को कहा। किसान जालसाज के झांसे में फंस गया और रुपये देने को तैयार हो गया।

इस पर जालसाज सीपी सिंह ने किसान को बरेली का एक खाता नंबर दिया। इस खाते में किसान राजेश ने 25 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक अलग-अलग समय पर रुपये डाले।

काफी समय बीतने के बाद नौकरी न मिलने पर किसान ने रुपये मांगे तो जालसाज ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

बाहुबली विधायक का रिश्तेदार बताकर जमाए था रुतबा
जालसाज सीपी सिंह खुद को रायबरेली के बाहुबली विधायक का रिश्तेदार बताता था। उसने किसान राजेश व उसके रिश्तेदार को धमकाने में भी विधायक का नाम लिया।

विधायक के रिश्तेदार होने की जानकारी से इन्कार कर रही है। पुलिस गेस्ट हाउस में लगाई आईडी से आरोपी का ब्योरा एकत्र कर रही है।

ठगी के शिकार पीड़ित राजेश के रिश्तेदार अनिल सिंह की मानें तो जालसाज सीपी सिंह लग्जरी वाहन से चलता था।

गले में सोने की मोटी चेन, ब्रांडेड  चश्मा, ब्रांडेड जूते, कपड़े और दो लाइसेंसी पिस्टल लगाता था। उसका रहन-सहन करोड़पति जैसा था। वह महंगे होटल में खाता था और ठहराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed