फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud by Facebook friend

नाइजीरियाइ ठग को लड़की ने प्रेम जाल में फंसाकर पकड़वाया

Tue, 22 Apr 2014 07:45 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
fraud by Facebook friend

फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए नाइजीरिया के जेम्स इलोडूबा को रविवार शाम साइबर क्राइम सेल की टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन


जेम्स इलोडूबा लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें विदेशों से महंगे तोहफों के पार्सल भेजने का लालच देता था।

बाद में पार्सल कस्टम में पकड़े जाने की बात कहकर जेम्स लड़कियों से इसे छुड़ाने के लिए रकम वसूलता था।

साइबर सेल के इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मालवीय ने बताया कि जेम्स की पोल राजीव नगर निवासी एक युवती ने खोली।

युवती ने जनवरी में साइबर सेल में ठगी की शिकायत की थी।

युवती का कहना था कि लंदन में रहने वाले फेसबुक फ्रेंड फेलिप एंथोनी ने विदेश से महंगे तोहफे का पार्सल भेजने की बात कहकर उसे ठग लिया। फेलिप ने कहा कि पार्सल कस्टम में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


उसने कस्टम के कुछ लोगों से बात कराई। इसके बाद पार्सल छुड़ाने के लिए जुर्माने की रकम जमा करने के लिए युवती को एक अकाउंट नंबर दिया।

युवती ने अकाउंट में 2,30,400 रुपये जमा करा दिए लेकिन पार्सल नहीं आया।

बाद में फेलिप ने कुछ और रुपये जमा कराने को कहा तो युवती उसकी नियत भांप गई। उसने 17 जनवरी को गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद मामला साइबर सेल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि फेलिप जिस फोन नंबर से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा था,वह दिल्ली का है।

पुलिस ने युवती से ठग से संपर्क बनाए रखते हुए किसी तरह उसे लखनऊ बुलाने के लिए कहा।

ठगी की शिकार होने के बाद भी युवती फेलिप से चैटिंग करती रही। फेलिप ने चैटिंग के दौरान बताया कि वह लंदन में अपना बिजनेस समाप्त कर दिल्ली आ गया है।

फेलिप ने आर्थिक समस्या की बात कहते हुए युवती से रुपये मांगे।

इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती ने उसके सामने लखनऊ आकर मुलाकात करने और पैसे ले जाने का प्रस्ताव रखा।

युवती ने इस बात का भरोसा दिलाया कि वह उससे बहुत प्यार करती है और उसके साथ जीवन बिताना चाहती है।

युवती की बातों में फंसे फेलिप ने 19 अप्रैल को उसे मैसेज भेजकर स्वर्ण शताब्दी से लखनऊ आने की जानकारी दी। 20 अप्रैल को फेलिप लखनऊ आया तो युवती उसे रिसीव करने चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची।

यहां फेसबुक पर लगी गोरे-चिट्टे और हैंडसम ब्रिटिश नागरिक की प्रोफाइल फोटो की जगह एक काले नीग्रो को देखकर उसे झटका लगा।

हालांकि युवती ने धैर्य नहीं खोया और घुमाने की बात कहकर नीग्रो को सहारागंज मॉल ले गई।

शाम करीब साढ़े पांच बजे मौका पाकर युवती ने इंस्पेक्टर मालवीय को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीग्रो को दबोच लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम नाइजीरिया निवासी जेम्स इलोडूबा बताया।

फेसबुक पर बनाई थी फर्जी प्रोफाइल
जेम्स इलोडूबा फेसबुक में ब्रिटिश नागरिक के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था।

रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर वह चैटिंग शुरू करता था। इसके बाद प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखता था।

लड़की भावनात्मक रूप से जुड़ जाती थी तो पार्सल से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देता था।

पार्सल कस्टम में फंसने की बात कहकर लड़की का फोन नंबर अन्य नाइजीरियन लोगों को देता था जो कस्टम के अफसर बन बात करते थे।

इसके बाद लड़कियों से रुपये जमा कराए जाते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि कस्टम अफसर बनकर जिन लोगों ने युवती से बात की, उन सबने फर्जी आईडी से फोन नंबर लिए थे।

जेम्स ने ब्रिटिश नागरिक फेलिप एंथोनी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर मलेशिया की नताशा सहित कई लोगों को शिकार बनाया। जेम्स ने पूछताछ में बताया है कि नताशा से उसने 7000 डालर की ठगी की थी।


ठगी के इस गिरोह में कई सदस्य थे। जेम्स फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से शिकार फंसाता था।

लड़कियों के अलावा उसने कई युवकों को भी भारत में बिजनेस ऑफर और इनवेस्टमेंट का लालच देकर ठगी की।

ठगी गई रकम का 60 प्रतिशत जेम्स लेता था, बाकी को अन्य सदस्यों में बांट देता था।

कस्टम अफसर बने गैंग के सदस्य एक बार शिकार से अकाउंट में रकम जमा कराने के बाद नंबर बदल देते थे।

जेम्स इलोडूबा बीती 16 अक्तूबर को इंडिया आया था।

इंस्पेक्टर मालवीय ने बताया कि वह बिजनेस वीजा पर आया था। यहां आकर उसने ठगी का बिजनेस शुरू कर दिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में छानबीन की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed