{"_id":"6055cd832a43ef4fc9574324","slug":"four-policeman-injured-in-a-clash-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल हटाने को लेकर विवाद: 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, चार पुलिसकर्मी हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल हटाने को लेकर विवाद: 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, चार पुलिसकर्मी हुए घायल
Sat, 20 Mar 2021 03:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
इलाके में तैनात पुलिस बल व घायल पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट इलाके में एक धार्मिक स्थल हटवाने को लेकर हुए विवाद में चार पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि 39 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह मौके पर अयोध्या रेंज के आईजी डॉ. संजीव गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों में दरोगा रमेश कुमार पांडेय,एसआई लक्ष्मीकांत सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र चौधरी व नायब नाजिर राम लखन शामिल हैं।