{"_id":"62e521900106c87ae9603343","slug":"four-named-in-fir-for-eve-teasing-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: छात्रा से छेड़छाड़ और घसीटकर कॉलेज परिसर से बाहर करने का आरोप, प्रबंधक पुत्र समेत चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barabanki: छात्रा से छेड़छाड़ और घसीटकर कॉलेज परिसर से बाहर करने का आरोप, प्रबंधक पुत्र समेत चार नामजद
Sat, 30 Jul 2022 05:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:50 PM IST
सार
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कॉलेज प्रबंधक के पुत्र समेत चार को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित सिटी लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रबंधक के पुत्र ने अपने साथियों के साथ न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की बल्कि कॉलेज परिसर से घसीटते हुए बाहर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के सिटी ला कॉलेज में जहां बहराइच जिले के पखरपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा जीएनएम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है।
छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, शुक्रवार को कालेज के प्रबंधक के पुत्र अनमोल श्रीवास्तव अपने साथी अरुण कुमार समेत तीन अन्य लोगों के साथ हॉस्टल के कमरे में घुस आया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि यह लोग उसे कालेज के बाहर घसीटते हुए ले गए और कहा कि दोबारा परिसर में दिखाई देने पर जान से मार देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।