{"_id":"5ff6b8cc8ebc3e32c276d91c","slug":"four-injured-in-aminabad-in-firing-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमीनाबाद में अचानक गोली चलने से मची चीखपुकार, चार घायल, इलाके में मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमीनाबाद में अचानक गोली चलने से मची चीखपुकार, चार घायल, इलाके में मची भगदड़
Thu, 07 Jan 2021 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगालती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
अमीनाबाद में बुधवार दोपहर अचानक गोली चलने से चार राहगीर घायल हो गए और इलाके में चीखपुकार के साथ भगदड़ मच गई। गोली कैशवैन के सुरक्षाकर्मी राधेश्याम की लोडेड बंदूक गिरने से चली। पुलिस ने घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया और मुकदमा दर्ज कर सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अमीनाबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राधेश्याम अंबेडकरनगर का रहने वाला है और ओम सिक्योरिटी में सुरक्षाकर्मी है। इस कंपनी के सुरक्षाकर्मी राइटर सेफगार्ड एजेंसी की कैशवैन को सुरक्षा देते हैं। बुधवार को लाटूश रोड स्थित एटीएम में नकदी डालने के बाद कैशवैन चारबाग की तरफ बढ़ी तो जाम में फंस गई।
विज्ञापन
राधेश्याम नीचे उतरकर रास्ता खाली कराने लगा। इसी बीच बॉम्बे फर्नीचर के पास पीछे से बाइक सवार ने राधेश्याम को टक्कर मार दी। इससे राधेश्याम गिर गया और हाथ से लोडेड बंदूक छूटते ही फायर हो गया। हादसे में सरोजनीनगर के अब्दुल हक उर्फ शेख, सिटी स्टेशन वजीरगंज के मो. खालिक, आलमबाग के ऋषभ कुमार और राहुल कुमार जख्मी हो गए।
विज्ञापन
लूट की आशंका से भागी-भागी पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों व व्यापारियों के मुताबिक, कैशवैन के पास अचानक गोली चलने से लूट की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लूट की आशंका सता रही थी लेकिन, मौके पर पहुंचने के बाद हकीकत सामने आई तो पुलिस ने चैन की सांस ली।
पैर में गोली लगने से गिर पड़े
स्कूटी से जा रहे अब्दुल हक ओर मो. खालिक सिद्दीकी के मुताबिक, फर्नीचर की दुकान के पास उनके पैर में गोली लगी और वे गिर गए। दोनों को दाहिने पैर में गोली के छर्रे लगे थे। इसी बीच ऋषभ और राहुल भी दर्द से चीख पड़े। उनके पैर से भी खून बह रहा था। पुलिस के मुताबिक, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पैर में गोली लगने से गिर पड़े
स्कूटी से जा रहे अब्दुल हक ओर मो. खालिक सिद्दीकी के मुताबिक, फर्नीचर की दुकान के पास उनके पैर में गोली लगी और वे गिर गए। दोनों को दाहिने पैर में गोली के छर्रे लगे थे। इसी बीच ऋषभ और राहुल भी दर्द से चीख पड़े। उनके पैर से भी खून बह रहा था। पुलिस के मुताबिक, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
लाइसेंस निरस्त करने का भेजेंगे पत्र
एसीपी कैसरबाग पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, राधेश्याम के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। राधेश्याम की लापरवाही से चार लोग घायल हुए हैं। इसके लिए भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।