{"_id":"60b74e1e8c297965227cae2f","slug":"former-mla-s-daughter-in-law-attacked-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘तेरा पति मेरा है, तुझे मरना होगा’ पूर्व विधायक की बहू पर युवती ने लोहे की रॉड से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘तेरा पति मेरा है, तुझे मरना होगा’ पूर्व विधायक की बहू पर युवती ने लोहे की रॉड से किया हमला
Wed, 02 Jun 2021 02:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:53 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सपा के पूर्व विधायक की बहू पर एक युवती ने फ्लैट में घुसकर हमला कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हजरतगंज इलाके के कसमंडा अपार्टमेंट में रहने वाली सपा के पूर्व विधायक की बहू पर एक युवती ने उसके फ्लैट में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता को किसी तरह से उसकी बहन व अन्य ने मिलकर बचाया। उसका आरोप है कि हमलावर युवती कह रही थी कि तेरा पति मेरा है, अब तुझे मरना होगा। मामले में हजरतगंज कोतवाली में हमलावर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे अविनाश सिंह का हजरतगंज इलाके के कसमंडा अपार्टमेंट में फ्लैट है। जहां वो पत्नी एकता चौधरी व चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। एकता का आरोप है कि इंदिरानगर में रहने वाली वीरांगना सिंह की उनके पति अविनाश से तीन साल से दोस्ती है। मगर कुछ दिनों पहले ही एकता ने वीरांगना के घर आने पर रोक लगा दी थी। एकता का कहना है कि अविनाश कुछ दिनों से कानपुर में हैं। इस बीच 29 मई की सुबह डोरबेल बजी।
विज्ञापन
एकता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो लोहे का रॉड लेकर आई वीरांगना ने उन पर हमला कर दिया। वीरांगना चीख रही थी कि तेरा पति मेरा है, अब तुझे मरना ही होगा। एकता किसी तरह से बच गईं तो वीरांगना ने उन्हें दबोच लिया और गला दबाने लगी। शोर सुनकर फ्लैट में मौजूद एकता की बहन ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
एकता का आरोप है कि वीरांगना के सिर पर खून सवार था और वो चीख-चीखकर कह रही थी कि उन्हें व उनकी मासूम बेटी को जान से मार डालेगी। घटना से सहमी एकता ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। छानबीन कर पुलिस ने इंदिरानगर की रहने वाली वीरांगना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल का कहना है कि मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं ससुर
एकता चौधरी ने बताया कि उनके ससुर विजय सिंह फर्रुखाबाद से सपा के पूर्व विधायक हैं। उन्हें ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में उम्रकैद हो चुकी है और वे जेल में सजा काट रहे हैं।