फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forgery with business man

डॉलर की गड्डी के लिफाफे से ये क्या निकला?

Fri, 25 Oct 2013 07:09 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2013 07:09 AM IST
विज्ञापन
Forgery with business man

डॉलर का लालच देकर ठगों ने एक व्यापारी को तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने व्यापारी को बृहस्पतिवार सुबह ट्रॉमा सेंटर बुलाया और झोले में डॉलर की गड्डियां रखी होने का झांसा देकर रुपये ले लिए।

विज्ञापन


ठगों के जाने के बाद व्यापारी ने झोला खोला। अंदर अखबार में लिपटी रिन साबुन की बट्टी व रद्दी कागज देखकर उसके होश उड़ गए। व्यापारी ने चौक थाना में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आलमबाग के रामनगर निवासी विनय कुमार तलवार पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। विनय ने बताया कि शनिवार 19 अक्तूबर को वह बिस्कुट खरीदने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बकौल विनय, लड़के बंगाली भाषा बोल रहे थे। उन्होंने एक डॉलर दिखाते हुए पूछा कि यह नोट कहां चलता है?

विनय ने डॉलर चेक कराने की बात कही तो लड़कों ने बताया कि वह बाहर से आए हैं और यहां कोई जान-पहचान का नहीं है। लड़कों ने विनय से मदद मांगी तो वह उन्हें अपने घर ले आए।

चाय-नाश्ता कराने के साथ ही डॉलर के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। लड़कों ने बताया कि उनका एक दोस्त किसी अंग्रेज के घर पर नौकरी करता था। बीमारी से मौत पर अमेरिका से परिवारवालों ने अंतिम संस्कार किया।

इसके बाद घर का सारा सामान कबाड़ी को बेच दिया। जबकि गद्दा-तकिया फेंक दिया था, उन्होंने उठा लिया। गद्दा काटने पर उसमें डॉलर की दस गड्डियां निकलीं। कैश कराने के लिए भटक रहे थे।

लड़कों ने झांसे में आए विनय से दस गड्डी डॉलर के बदले छह लाख रुपये मांगे। तीन लाख पहले व तीन लाख रुपये डॉलर कैश होने के बाद। लड़कों ने अपना मोबाइल नंबर भी विनय को दिया।

कई बार मुलाकात के बाद विनय ने सौदा कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लड़कों ने विनय को फोन कर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो पर बुलाया। विनय पहुंचे तो लड़कों ने एक झोले में डॉलर रखे होने की बात कहते हुए रुपये मांगे।

विनय ने झोला खोलकर दिखाने को कहा तो लड़कों ने भीतर हाथ डालकर दो डॉलर निकालकर दिखाए। झांसे में आए विनय ने तीन लाख रुपये देकर झोला ले लिया।

कुछ दूर जाने के बाद विनय ने झोला खोला, अंदर अखबार में लिपटी एक रिन साबुन की बट्टी और रद्दी के टुकड़े देख तुरंत लौटे लेकिन टप्पेबाज गायब हो चुके थे।

ठगी में शामिल थे चार बदमाश
ठगी में लड़कों के अलावा दो अन्य शातिर भी शामिल थे। इसमें से एक बिचौलिया बनकर आया था। विनय ने बताया कि ठगी करने वाले दोनों लड़के खुद को पुताई वाला बता रहे थे।


चारों शातिरों ने मिलकर ऐसी कहानी गढ़ी जिसमें विनय फंसते चले गए। अक्सर दोनों आपस में बहस करने लगते थे।

एक कहता था डॉलर कैश कराने पर फंस सकते हैं इसलिए बेच दो तो दूसरा कीमत पता कर एक-एक डॉलर कैश कराने की बात कहता था। बीच-बीच में दोनों बंगाली भाषा में बात करने लगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed