फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Force deployed in ramsanehighat in Barabanki after demolition of a illigal construction.

बाराबंकी: अवैध निर्माण ढहाने पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल रहा तैनात, वर्ग विशेष के लोगों ने जताई थी नाराजगी

Wed, 19 May 2021 12:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 May 2021 12:18 PM IST
सार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट में एक अवैध निर्माण को ढहा दिया गया था जिस पर इलाके में तनाव बढ़ गया था। जिसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
Force deployed in ramsanehighat in Barabanki after demolition of a illigal construction.
इलाके में चहलकदमी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील परिसर स्थित अवैध निर्माण को ढहाये जाने के बाद मंगलवार को कस्बे में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम व सीओ ने भी विशेष वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर सभी से अमन चैन व शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सुमेरगंज कस्बे में पुलिस की निगरानी में एसडीएम कोर्ट के अनुपालन में तहसील परिसर स्थित अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिरवाकर मलबा मौके से हटवा दिया था। इसके बाद उपजे तनाव को देखते हुए मंगलवार की सुबह कस्बे में खुल रहीं दुकानों को पुलिस प्रशासन ने एहतियातन बंद करवा दिया।
विज्ञापन


दोपहर में सीओ पंकज सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे में रूट मार्च भी किया। कस्बे में शांति व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जहां पुलिस प्रशासन सतर्क रहा वहीं राजस्व अधिकारी भी पैनी निगाह लगाए रहे। सुबह जहां सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा वहीं दोपहर बाद से इक्का-दुक्का लोग सड़क पर रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने की शांति समिति की बैठक

एसडीएम दिव्यांशु पटेल व सीओ पंकज सिंह व वर्ग विशेष के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक करके सभी को शांति से रहने की अपील की। पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि तहसील परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण करके भवन बना लिया गया था इसी भवन को गिरा कर अतिक्रमण हटाया गया है।

दूसरी तरफ रामसनेही घाट तहसील में अवैध निर्माण ढहाए जाने के मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने नाराजगी जताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। इनका कहना है कि पुलिस प्रशासन ने गलत तरीके से यह काम करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed