{"_id":"24dd4bfda3d53b05c32e31ed9e0e4361","slug":"fone-no-500-girls-saved-in-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरा गया मनचला, 500 लड़कियों के नंबर रखे था फोन में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरा गया मनचला, 500 लड़कियों के नंबर रखे था फोन में
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन कर छेड़छाड़ करने के आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर हजरतगंज पुलिस ने दबोच लिया। पीड़िता ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मोबाइल फोन की छानबीन में पुलिस को करीब 500 लड़कियों के नंबर सेव मिले।
छानबीन में पता चला कि आरोपी ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड लिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज की है।
डालीबाग स्थित ड्राइवर कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 2/8 में रहने वाला हरिशंकर अक्सर एक युवती को फोन कर परेशान करता था।
युवती ने बीते दिनों वीमेन पावर लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल फोन सर्विलांस पर लेने के बाद मिली लोकेशन के आधार पर गंज थाने के दरोगा राजीव यादव को आरोपी की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर वाईएमसीए बिल्डिंग के पास पुलिस ने आरोपी को महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करते दबोच लिया।
गंज पुलिस के मुताबिक हरिशंकर एंजल ब्रोकिंग कंपनी में काम करता है। आरोपी के पास से मिले मोबाइल की जांच करने पर उसमें 500 से अधिक लड़कियों के नंबर सेव मिले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी आधी रात को लड़कियों को फोन करने के साथ ही अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से दो सिमकार्ड मिले हैं, जो उसने फर्जी आईडी लगाकर लिए थे।