{"_id":"62c16712cee0bb5dc952f771","slug":"five-years-three-months-imprisonment-to-isi-agent-by-ats-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATS court decision: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले आफताब को सवा पांच साल कैद की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ATS court decision: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले आफताब को सवा पांच साल कैद की सजा
Sun, 03 Jul 2022 03:23 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:23 PM IST
सार
आईएसआई के जासूस को एटीएस कोर्ट ने सवा पांच साल के लिए कैद की सजा सुनाई है। उसके खाते में हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की रकम जमा कराई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कंघी टोला के रहने वाले एक युवक को लखनऊ की एटीएस कोर्ट ने सवा पांच साल कैद की सजा सुनाई है। उसके ऊपर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है।
दो मई 2017 को मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर यूपी एटीएस ने फैजाबाद शहर के कंघी टोला निवासी आईएसआई एजेंट आफताब को गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास से लखनऊ व फैजाबाद सेना क्षेत्र से जुड़े नक्शे और फोन बरामद हुआ था।
आफताब को भारत में आईएसएसआई नेटवर्किंग की महत्वपूर्ण कड़ी माना गया था। उसकी निशानदेही पर देश के अलग-अलग हिस्सों से कई आईएसआई एजेंट गिरफ्तार किए गए थे। आईएसआई के जासूस आफताब को अब एटीएस कोर्ट ने 5 साल 3 महीने की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने आफताब पर 4800 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आफताब अली पाकिस्तानी दूतावास अधिकारी मेहरबान अली के भी संपर्क में था। आफताब के खाते में हवाला कारोबारी के जरिए करोड़ों की रकम जमा कराई गई थी। वह कराची में अपनी नानी से मिलने के बहाने दो बार पाकिस्तान भी गया था।