{"_id":"606451ac19f90106544b7486","slug":"five-years-old-girl-found-dead-in-a-field-of-tulsipur-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: खेत में पड़ी मिली पांच साल की मासूम बच्ची की लाश, घर से हो गई थी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: खेत में पड़ी मिली पांच साल की मासूम बच्ची की लाश, घर से हो गई थी गायब
Wed, 31 Mar 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Mar 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में मंगलवार को गायब हुई पांच साल की बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद खेत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने बताया मंगलवार शाम 7:00 बजे बेटी घर से गायब हो गई थी और काफी ढूंढने के बाद भी गांव में नहीं मिली।
काफी तलाश करने पर रात 10:00 बजे के आसपास वह गांव से थोड़ी ही दूर पर गेहूं के खेत में मृत अवस्था में मिली। देखने से लगता है की गला दबाकर हत्या की गई है।
बच्ची के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। बच्ची के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश में जमीनी विवाद को लेकर के हत्या की गई है।
चौकी इंचार्ज नंदमहरा अजित त्रिपाठी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन