यूपी: सीएम आवास के पास रिटायर्ड जस्टिस की कार पर चली गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आवास के पास शुक्रवार शाम हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस यूके धवन की कार पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
गौतमपल्ली एसओ सुरेंद्र कुमार कटियार के मुताबिक गोखले मार्ग निवासी जस्टिस धवन कार से एयरपोर्ट जा रहे थे तभी किसी ने फायर कर दिया।
गोली कार का शीशा तोड़ते हुए भीतर घुसी लेकिन जस्टिस धवन को कोई नुकसान नहीं हुआ। वारदात की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
एसओ ने बताया कि वारदात शाम करीब साढ़े चार बजे की है। उनके गनर दानवीर की तरफ से अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार में मिली गोली कब्जे में ले ली है।
कार में बैठे-बैठे फायर किए जाने की आशंका
पुलिस घटनास्थल, कार के टूटे हुए शीशे और गोली के गिरने की जगह के आधार पर यह अंदाजा लगाने की कोशिश कर रही है कि फायर कहां से किया गया।
एसओ का कहना है कि आसपास से कई वाहन गुजर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि किसी ने कार में ही बैठे-बैठे फायर किया हो।
हमलावर का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई है। जस्टिस फिलहाल बाहर गए हुए हैं। उनके वापस आने पर बातचीत की जाएगी।