फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing on a jweller in Sarojini nagar in Lucknow.

सनसनी: दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 16 Jun 2021 09:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jun 2021 09:30 PM IST
सार

लखनऊ के सरोजनीनगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी को दुकान में घुसकर गोली मार दी और फरार हो गए। कारोबारी की हालत नाजुक है।

 

विज्ञापन
Firing on a jweller in Sarojini nagar in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके के सरवननगर में रहने वाले सर्राफा कारोबारी नरेंद्र कुमार यादव (45) को बुधवार शाम 4.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के वक्त वह दुकान के अंदर बैठे थे। स्थनीय लोगों के मुताबिक बदमाशों ने चार से पांच राउंड की फायरिंग की है। तीन गोली नरेंद्र को लगने की बात सामने आई है। बदमाशों ने मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक से भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं, घायल कारोबारी को परिजनों ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की साफ तस्वीर दिखी है। उसके आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में सरवन नगर निवासी नरेंद्र कुमार यादव ने तीन मंजिला भवन के नीचले हिस्से में एसएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। दुकान करीब 6 महीने पहले खोला था। इसके साथ ही नरेंद्र मुकुंद रियल एस्टेट के नाम से प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते हैं। दुकान के ऊपरी हिस्से में वह परिवार सहित रहते भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 4.30 बजे वह दुकान में अपनी पत्नी विनोद कुमारी के साथ बैठे थे। इसी बीच दो नकाबपोश बदमाश बेधड़क दुकान के अंदर घुसे। इस दौरान दुकान में मौजूद नौकर आकाश ने दोनों को बाहर जूता निकालकर आने को कहा लेकिन बदमाशों ने नौकर की बात अनसुना कर दिया और अंदर दाखिल हो गये।

दोनों के हाथ में थे असलहे
नौकर आकाश ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों के हाथ में असलहे थे। दुकान के अंदर दाखिल होते ही बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी विनोद कुमारी को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। लेकिन वह काउंटर के पीछे बैठी थी और नीचे की तरफ झुक गई जिससे वह बच गई और गोली पीछे शीशे में जा धंसी। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। नरेंद्र कुछ समझ पाता तब तक उसे गोली लग चुकी थी। गोली नरेंद्र के सिर में जा धंसी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से बंगला बाजार की तरफ बाइक से भाग निकले।

फायरिंग व चीखपुकार सुनकर जुटे पड़ोसी

नरेंद्र को खून से लथपथ देखकर विनोद कुमारी ने चीखना शुरू कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गये। वहीं, बेटा सिद्घार्थ भी ऊपरी मंजिल से नीचे भागता हुआ पहुंचा। आनन-फानन में घायल नरेंद्र को परिजन निजी संसाधन से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल लेकर गये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी। सर्राफा कारोबारी को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग, एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच गये।

फुटेज में मिली बदमाशों की तस्वीर
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू किया। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जिसमें बदमाशों की कुछ तस्वीरें मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

एडीसीपी के मुताबिक आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ताकि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाए। वहीं वारदात स्थल के कुछ दूरी पर बदमाशों का हेल्मेट मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। डागस्वायड की टीम वारदात स्थल से 300 मीटर बंगला बाजार की तरफ जाकर वापस आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed