{"_id":"5aa43bfc4f1c1bbd758b4d89","slug":"firing-in-integral-university-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में फायरिंग से मची भगदड़, छेड़छाड़ को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में फायरिंग से मची भगदड़, छेड़छाड़ को लेकर हुआ था झगड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात फिएस्टा 2018 के दौरान फायरिंग होने से छात्र-छात्राएं चीखते हुए भागने लगे। शोरगुल सुनकर स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने वाले युवकों की घेराबंदी की। भीड़ एकत्र होते देख हमलावर कार में बैठकर भाग निकले। उन्हें रोकने के लिए यूनिवर्सिटी का गेट बंद किया गया लेकिन हमलावरों ने कार की टक्कर से दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुडंबा इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक समारोह फिएस्टा 2018 के तहत शनिवार रात करीब आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था तभी दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों में आपस में झगड़ा व मारपीट हुई।
विज्ञापन
जानकारी पाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया था। किसी ने शिकायत नहीं की है। हालांकि, यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक गुट कार से आया था जहां छेड़छाड़ को लेकर उसका दूसरे लड़कों से झगड़ा शुरू हो गया। कार सवार युवक असलहे निकालकर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
गोलियां चलने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं चीखते हुए भाग गए। इस बीच फायरिंग से कासिम नाम का युवक घायल हो गया। उसके पैर में छर्रे लगे हैं।
यूनिवर्सिटी सूत्रों ने बताया कि कासिम की बहन इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में ही काम करती है। कार का नंबर नोट कर लिया गया है। सूचना पाकर आई पुलिस कार्यक्रम स्थल और यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है।