फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire on petrol pump

पेट्रोल के दामों ने कराया बवाल, पेट्रोल पंप पर झोंका फायर

Mon, 02 Sep 2013 01:52 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
fire on petrol pump

गोमती नगर के विभूति खंड में शनिवार रात पेट्रोल के रेट को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


इससे पंप पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज न कराए जाने पर छोड़ दिया।

उधर, पंप मैनेजर ने फायरिंग की बात से इन्कार किया। पेट्रोल रेट बढ़ने की सूचना जारी होने के बाद रात करीब 12 बजे कुछ बाइक सवार विभूति खंड में मधुरिमा रेस्टोरेंट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे।

नशे में धुत युवकों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया और पुराने रेट पर भी भुगतान पर अड़ गए। इसे लेकर पंप कर्मियों से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर युवकों ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक बलिया निवासी और लविवि का छात्र निकला। हालांकि, मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज न होने के चलते पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विभूतिखंड पंकज सिंह ने बताया कि पंपकर्मी फायरिंग होने की बात कह रहे हैं लेकिन मैनेजर इन्कार कर रहा है। रिपोर्ट भी न होने के चलते छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed