फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in a plastic factory in kaiserbagh in Lucknow.

अवैध प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Mon, 04 Sep 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
fire in a plastic factory in kaiserbagh in Lucknow.
प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : amar ujala

लखनऊ के कैसरबाग के हीवेट रोड सुन्दरबाग स्थित तीन मंजिले प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग लग गई। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और आग की लपटों से आसपास के  इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से भागकर जान बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर छह दमकल की गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक आग की चपेट में आने से करीब छह लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


माल एवेन्यू सरोजनी मार्ग निवासी आशीष कुमार रौनियाल का कैसरबाग के सुन्दरबाग में जेन होटल प्रोडक्ट के नाम से प्लास्टिक सामानों की फैक्ट्री व गोदाम है। रिहायशी इलाके में तीन मंजिला भवन में यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार शाम को बकरीद का त्योहार था। इस दिन फैक्ट्री के ज्यादातर कर्मचारी अवकाश पर थे।
विज्ञापन


ड्यूटी पर गार्ड पंकज, नौकर दयाशंकर और नंदलाल थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे फैक्ट्री के तीसरी मंजिल से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। इसे देख गार्ड पंकज ने फैक्ट्री मालिक आशीष को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर आशीष का भाई आनंद पहुंचा। आनंद ने पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय और सीएफओ अभय भान पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री में रखा था रसोई गैस सिलेंडर, हुआ धमाका

fire in a plastic factory in kaiserbagh in Lucknow.

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि तीसरी मंजिल से होते हुए नीचले हिस्से तक पहुंच गई। फैक्ट्री में रसोई गैस का सिलेंडर रखा था। जो आग की लपटों से घिर गया। जब तक फायरकर्मी पहुंचते वह तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे स्थानीय लोगों में काफी दहशत फैल गई। लोग अपना घर छोड़कर बाहर आ गए। पड़ोसी सैय्यद अख्तर ने बताया कि आग काफी तेज थी।

आसपास के कई मकान उसकी चपेट में आग गए। एक अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर रसोई गैस सिलेंडर रखा था। उसकी के पास के कमरे में रखा हुआ सारा सामान जल गया। अगर सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।

फैक्ट्री से निकल रही थी आग की लपटें, चारो तरफ छाया काला धुआं
सुबह करीब साढ़े चार बजे मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची। अधिकारियों के पहुंचने पर वहां चारो तरफ काला धुआं ही दिख रहा था। फैक्ट्री की तरफ नजर डालने पर तेल लपटें निकलती दिखने लगी। फायरकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रास्ता काफी सकंरा था। जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हो रही  थी।

सीएफओ अभयभान पाण्डेय ने सूझबूझ से आग बुझाने का सिलसिला शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायरकर्मियों को फैक्ट्री की छत काटनी पड़ी। इसकेबाद आग पर करीब पांच घंटे के बाद काबू पाया गया। इस दौरान आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने दो चक्कर लगाए। पुलिस के मुताबिक अवैध फैक्ट्री का बीमा भी कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed