फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir on principal

मतदाता पुनरीक्षण शिविर के लिए नहीं खोला कॉलेज, मुकदमा

Mon, 25 Nov 2013 12:06 PM IST
नरेंद्र नारायण मिश्र/लखनऊ
नरेंद्र नारायण मिश्र/लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
fir on principal

मतदाता पुनरीक्षण अभियान शिविर के लिए रविवार को एक कॉलेज परिसर का ताला न खोलने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रिंसिपल पर शिविर प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उधर, जिले भर में महिला मतदाताओं के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुरुषों ने भी मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरे।
विज्ञापन


सभी विधान सभा क्षेत्र में बीएलओ ने अपने केंद्र पर महिलाओं को विशेष तौर पर मतदाता बनाने पर जोर दिया।

निर्वाचन आयोग ने पात्र महिला मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शिविर लगाने का निर्देश जारी किया है।

पढ़ें- पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, प्रेमिका ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत रविवार को शिविर लगाने के लिए पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के इंदिरानगर ए-ब्लॉक स्थित स्प्रिंगडेल कॉलेज परिसर को चुना गया था।

यहां सुबह से ही शिविर लगना था। मौके पर पहुंचे राजस्व अफसरों कॉलेज के गार्ड से परिसर का ताला खोलने के लिए कहा। उन्होंने गार्ड से प्रधानाचार्य से बात करने के लिए भी कहा, लेकिन घंटे भर बाद भी ताला नहीं खोला गया।


अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) आरके गौतम ने कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई समुचित जवाब न दिए जाने को गंभीरता से लिया और कॉलेज प्रधानाचार्य के खिलाफ निर्वाचन कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।

पढ़ें- एयरपोर्ट पर कोई लेकर उतरा सवा करोड़ का सोना

उन्होंने बताया कि पूर्व में ही 173- लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के लिए इस कॉलेज को खुला रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कॉलेज परिसर को न खोलकर निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

कॉलेज न खुलने से जहां शिविर लगाए जाने में व्यवधान आया वहीं टीम को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस दौरान मतदाता बनने के लिए 11671 लोग केंद्रों तक आए, जबकि नाम हटाने के 1246, संशोधन के लिए 2210 लोग पहुंचे। डुप्लीकेट वोटर कार्ड जारी कराने के लिए 1115 लोगों ने आवेदन किया।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed