{"_id":"5cf975ecbdec22073a5feb6b","slug":"fir-of-fraud-of-13-28-lakhs-against-r-sons-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर संस पर प्लॉट के नाम पर 13.28 लाख ठगने का केस, आरोपी एमडी को पुलिस भेज चुकी है जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आर संस पर प्लॉट के नाम पर 13.28 लाख ठगने का केस, आरोपी एमडी को पुलिस भेज चुकी है जेल
Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
fir shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर थाने में रीयल एस्टेट कंपनी आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों पर कई पीड़ितों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 13.28 लाख ठगने का केस दर्ज कराया है।
इनमें से चिनहट की विनीता श्रीवास्तव ने किस्तों में प्लॉट बेचने का झांसा दे 5.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि पुलिस एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव को जेल भेज चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक राम सूरत सोनकर ने बताया कि चिनहट के कमता नेहरूनगर निवासी अतुल श्रीवास्तव की पत्नी विनीता ने आर संस कंपनी से 2009 में किस्तों पर 1600 वर्ग फीट का एक प्लॉट बुक कराया था। 2014 में उन्होंने बाराबंकी में उपनिबंधक कार्यालय में प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन
प्लॉट की कीमत और रजिस्ट्री के रूप में उन्होंने कुल 5.75 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन कब्जा नहीं मिला। 2015 में विनीता ने प्लॅाट का दाखिल खारिज करा लिया। उधर, कुछ महीने पहले कंपनी बंद करके संचालक लापता हो गए।
पीड़िता ने कंपनी के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव, जीएम अंकुर श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक सुशील श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक तबस्सुम, उसकी बहन तरन्नुम, तरुण सिन्हा, सुरेंद्र कुमार और एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव के भांजे गौरव श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर मिलाए तो वह बंद निकले।
इसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया विनीता का कहना है कि उनके प्लॉट की वर्तमान कीमत 32 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा कई पीड़ितों ने ठगी की शिकायत की है।