फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir against three hospitals in lucknow

लखनऊ: महामारी के दौरान मरीजों से उगाही करने वाले तीन अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 18 May 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 May 2021 03:43 PM IST
सार

लखनऊ की प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में 12 मई को ही निर्देश दिए थे पर सोमवार तक इस पर कार्रवाई न करने पर उन्होंने सीएमओ के खिलाफ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी

विज्ञापन
fir against three hospitals in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के तीन अस्पतालों के खिलाफ महामारी के दौरान मरीजों से उगाही करने के मामले में जानकीपुरम्, विभूतिखंड और चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन


मामले में लखनऊ की प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। 

उन्होंने 12 मई को ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए थे पर सोमवार तक इस पर कार्रवाई न करने पर डॉ. जैकब ने सीएमओ के खिलाफ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी जिस पर सीएमओ की तरफ से तहरीर दी गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ के जेपी हॉस्पिटल कुर्सी रोड, मैक्वेल हॉस्पिटल, गोमतीनगर व देविना हॉस्पिटल फैजाबाद रोड के खिलाफ मरीजों से अधिक रुपए वसूलने संबंधी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed